चंडीगढ़

स्पेशल ओलिंपिक्स भारत के चंडीगढ़ क्षेत्र के वर्किंग बॉडी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। वर्किंग कमेटी के कुल आठ सदस्यों के पैनल में केवल क्षेत्रीय निदेशक और फैमिली कमेटी चेयरमैन के पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें क्षेत्रीय निदेशक के लिए शीतल नेगी और फैमिली कमेटी चेयरमैन के लिए हर्ष शर्मा ने विजय प्राप्त की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सभी निर्वाचित चुनाव पदाधिकारीयों ने मतदान के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। साथ ही केंद्रीय टीम का इस संगठन में अवसर देने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। स्पेशल ओलिंपिक भारत एक राष्ट्रीय संगठन है, जो विशेष बच्चों के खेल व अन्य गतिविधियों में प्रो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) के 5637.4 करोड़ रुपए रुकने का मुद्दा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के दख़ल की मांग की। राज्यपाल को लिखी चि_ी में भगवंत सिंह मान ने याद करवाया कि देश के लिए ख़ाद्य सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पंजाब केंद्रीय अनाज भंडार में बड़ा योगदान डालता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अनाज की खऱीद केंद्र सरकार के लिए और उसके द्वारा की जाती है और केंद्रीय पूल के लिए खरीदा सारा अनाज भारत सरकार को उसकी ज़रूरतों के मुताबिक सौंपा जाता है। उन्होंने कहा कि इस मकसद के लिए

पंजाब विधानसभा के समूचे काम को कागज़ रहित कर दिया गया है और अगले विधान सभा सेशन का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगा। यह प्रगटावा करते हुये पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब विधान सभा में पहली बार नेशनल ई. विधान एप्लीकेशन प्रोजेक्ट लागू किया गया है, जिससे सदन की कार्यवाही मुकम्मल रूप में डिजिटाइज्ड और पेपरलेस हो गई है। पंजाब विधान सभा में गुरुवार को शुरू हुई दो दिवसीय नेशनल ई. विधान एप्लीकेशन (नेवा) कान्फ्रेंस कम वर्कशाप के दूसरे सैशन के दौरान विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नयी प्रणाली के अंतर्गत कामकाज क

‘कचरा मुक्त शहर’ मिशन के तहत ‘स्वच्छता’ की दिशा में एक और पहल करते हुए नगर निगम चंडीगढ़ ने गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के लिए सेक्टर 32, चंडीगढ़ में सिटी ब्यूटीफुल के नागरिकों को दूसरा वेस्ट टू वंडर पार्क समर्पित किया। मेयर अनूप गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा, एरिया पार्षद अंजू कात्याल, अन्य पार्षदों और स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से इस वेस्ट टू वंडर पार्क का उद्घाटन किया। पांच एकड़ में फैला यह पार्क चंडीगढ़ के अद्भुत आकर्षणों की सूची में एक अद्वितीय पहल है। यह अभूतपूर्व पहल लैंडफिल साइटों पर कचरे के प्रवेश को कम करने के लिए रिसाइकिलिंग और पुन: उपयोग के महत्त्वपूर्ण महत्त्व पर जोर देती है। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि वेस्ट टू वंडर पार्क कचरे को ईको स्पेस में बदलने के समर्पण के लिए एक असाधारण वसीयतनामा के रूप में कार्य करता है जो स्वच्छता और स्थिरता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि पार्क की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक अद्वितीय खेल क्षेत्र है जो पूरी तरह से पुनर्नवीनीकृत टायरों से तैयार किया गया है।

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद चंडीगढ़ की महिलाओं में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाने पहुंचीं। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाई दी। इस दौरान चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया गया व ढोल के थाप महिलाओं ने जमकर डांस किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवनए उपाध्यक्ष आ

पंजाब के किसानों और कृषि से जुड़े उद्यमियों के कृषि बुनियादी ढांचा फंड (एआईएफ) स्कीम की ओर निरंतर बढ़ रहे रुझान ने एक बार फिर पंजाबियों की उद्यमी भावना को प्रदर्शित किया है। कृषि उपज के बाद के प्रबंधन ...

लो लाइन क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ के सेक्टर 40 से सेक्टर 42 के पास एन-चो क्रॉसिंग तक तूफानी जल निकासी प्रणाली बिछाने का काम शुरू कर दिया है। शहर के मेयर अनूप गुप्ता ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा की उपस्थिति में सेक्टर 40डी से बेअंत सिंह मेमोरियल सेक्टर 42 चंडीगढ़ के पास एन-चो तक विकास मार्ग पर तूफान जल निकासी पाइपलाइन बिछाने की आधारशिला रखी। इस मौके पर परिषद हरदीप सिंह बटरेला, गुरबक्स कौर रावत और जसबीर सिंह बंटी संबंधित एरिया पार्षद, जहां काम करवाया जाएगा भी उपस्स्थित थे। इस

पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रो. बीसी वर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में प्रमुख शख्सियतों ने पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलियां भेंट की। पंजाब सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर और मुख्यमंत्री की तरफ से उनके ओएसडी राजबीर सिंह घूमन्न ने पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला रख कर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा, लालचंद कटारूचक्क, ब्रह्म शंकर जिम्पा और बलकार सिंह ने भी श्री वर्मा के साथ दुख सांझा किया। प्रो. बीसी वर्मा जो 89 वर्षों के थे, आज सुबह पीजीाई चंडीगढ़ में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत चल बसे थे। सेक्टर 25 के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के मौके पर प्रो. वर्मा की चिता को अग्नि उनके दोनों पुत्रों श्री अनुराग वर्मा और अशीष वर्मा ने दी।

चितकारा यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल स्टार्टअप फाउंडेशन के अध्यक्ष और संस्थापक जेए चौधरी को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया। उद्यमिता के गतिशील क्षेत्र में उनके परिवर्तनकारी योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। जेए चौधरी द्वारा स्थापित इंटरनेशनल स्टार्टअप फाउंडेशन वैश्विक स्तर पर स्टार्टअप और उद्यमी दोनों के प्रचार और समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है। उभरते हुए इनोवेटर्स के लिए यह परामर्श, संसाधन और एक जीवंत मंच प्रदान करता है। चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. अशोक चितकारा और चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर डा. मधु चितकारा ने चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब कैंपस में उन्हें मानद उपाधि प्रदान की। चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. अशोक चितकारा ने जेए चौधरी के प्रयासों को तारीफ करते हुए कहा जेए चौधरी के असाधा