जय मां चामुंडा, कीजिए सुबह की शुरुआत माता की पवित्र आरती के साथ 06 मई 2024

भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना और आयुष्मान भारत योजना में नवंबर 2023 तक 78 हजार 365 नए कार्ड बने थे, लेकिन इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यह कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी जहां अपने 16 महीने के

पंजाब में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लुधियाना के खन्ना में पटरी पर दौड़ रही अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ता रहा। ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने शोर मचाया और ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ड्राइवर ने इंजन बंद कर दिया और इंजन को बोगियों से जोड़ा। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि जिस ट्रैक पर बोगियां खड़ी थीं, उस पर उस समय कोई दूसरी ट्रेन नहीं आई, वरना हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। ट्रेन में दो से अढ़ाई हजार यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम पांच बजे थम गया। चुनाव आयोग तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। चुनाव के वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह...

पंजाब के अमृतसर जिले के मेहता चौक के पास खब्बे राजपूतां गांव में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण सडक़ के दोनों तरफ पराली को आग लगाना और धुएं में कुछ दिखाई नहीं देना माना जा रहा है। हादसे में मरने वाले लोगों में पांच साल का बच्चा, उसका पिता और दादी शामिल है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर...

1. भगवान महावीर जैन का जन्म कहां हुआ था? (क) वैशाली (ख) पावापुरी (ग) लुम्बिनी (घ) राजगृह 2. प्रोटोन की खोज किसने की थी? (क) चैडविक (ख) गोलडस्टीन (ग) अल्बर्ट आइंस्टीन (घ) रदरफोर्ड 3. भारत का प्रथम परमाणु बिजलीघर स्थापित किया गया था? (क) हैदराबाद में (ख) रांची में (ग) तारापुर में (घ) उदयपुर में 4. शांति निकेतन की स्थापना किसने की थी? (क) स्वामी विवेकानंद (ख) सुभाष चंद्र बोस (ग) रविंद्रनाथ टैगोर (घ) कालिदास 5. किसके शासनकाल के दौरान प्रथम बौद्ध संगीती का आयोजन किया गया ? (क) उदयिन (ख) अजातशत्रु (ग) बिंबिसार (घ) इनमें से कोई नहीं उत्तर  :1 क 2 घ 3 ग 4 ग 5 ख

भारत को अब एयर स्ट्राइक करने के लिए अपने विमानों को दुश्मन के इलाके में भेजने की जरूरत नहीं है। भारत में तैयार बमबर्षक ड्रोन दुश्मन को उनके इलाके में घुसकर नेस्तनाबूत कर देगा। बंगलुरु की एक कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने एफडब्ल्यूडी-200बी नामक भारत का पहला स्वदेशी बमवर्षक ड्रोन (यूएवी) लांच किया है। यह देश के बाज के रूप में काम करेगा। इ

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है, कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करके यह सरकार बची है, जो अब ज़्यादा दिन नहीं चलने वाली है। नेता प्रतिपक्ष ने ये शब्द नालागढ़ में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहे। इस मौके पर उनके साथ विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र राणा समेत तमाम पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में सत्ता पाने के लिए सभी प्रत्याशियों को पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को भी साधना होगा। कांग्रेस या भाजपा के कैडर से जुदा इन मतदाताओं की तादाद बीते करीब डेढ़ साल में तेजी से बढ़ी है और यदि ये सभी मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं, तो किसी भी दल को सत्ता का स्वाद चखा सकते हैं। आज बात उन 23 हजार 870 मतदाताओं की, जो नवंबर, 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक पंजीकृत हुए हैं। ये वे मतदाता हैं, जिन्होंने इस अवधि में 18 साल की आयु पूरी की है और सभी लोकसभा में पहली बार मतदान करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान नवंबर, 2022 में प्रदेश में 55 लाख 92 हजार मत