Top news

सरकार एक साथ नहीं, बल्कि मीठे कीड़े की तरह जनता की जेब को कुतर रही है। दस दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। उनके मुताबिक पहले तीन रुपये, फिर एक और अब फिर से एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी...

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दूसरे शहरों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गई है। चार-चार दिन के अंतराल पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में आज से एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपए का और डीजल 98.64 रुपए का हो गया है। पहले इनकी कीमत क्रमश: 98.64 रुपए और 91.58 रुपए प्रति लीटर थी। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजील...

नई दिल्ली इस समय करीब-करीब पूरा हिंदुस्तान प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है। आलम यह है कि कई इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश के बांदा में ही नहीं, बल्कि बिहार के सासाराम और ओडिशा के बालनगीर में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इतना तापमान के साथ यह सबसे गर्म स्थान के रूप में सामने आया है।

राजगढ़, नाहन सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर गल्र्ज होस्टल के शौचालय में वीडियो बनाते हुए छात्राओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

आज हम बात करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी की- कॉकरोच= एक ऐसा जीव, जो बेहद जिद्दी होता है, जिसका कनेक्शन आपकी किचन शिंक से लेकर आपके बेडरूम की अलमारी और आपके सोफे तक है.. और अब इसने पुरे इंटरनेट पर भी...

शिमला पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बहुत से फैसले लिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें महिलाओं को, जो या तो आईआरडीपी परिवार से हंै या जिनकी सालाना आय दो लाख से कम है, को हर महीने 1500 रुपए देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मेडिकल कालेजों में प्रोफेसर की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 63 वर्ष कर दी गई। कैबिनेट ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूरे प्रदेश में 24 घंटे दुकानें खुली रखने का...

हिमाचल प्रदेश में इस बार जनगणना का काम डिजिटल तकनीक से किया जाएगा। इसमें आम लोगों को खुद अपनी गिनती करने और जानकारी भरने का मौका भी मिलेगा। जनगणना 2027 की प्रक्रिया इस बार पारंपरिक कागजी तौर-तरीकों को पीछे छोड़ते हुए डिजिटल तकनीक से और सशक्त होगी। इस अभियान को गति देने और देश के प्रत्येक नागरिक की सटीक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार मुख्य रूप से तीन डिजिटल स्तंभों का उपयोग कर रही है। शिमला स्थित जनगणना कार्य निदेशालय ने बताया कि भारत सरकार देश की आगामी जनगणना को पूरी तरह से आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए...

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचन का सपना अधूरा रह गया है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा निर्विरोध जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी इस चुनाव में काम नहीं कर सकी। सरकार ने वर्षों बाद प्रोत्साहन राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए जिला परिषद के पूर्ण निर्विरोध गठन पर मिलने वाली राशि को 15 लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपए कर दिया है और ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रदेश में आर्थिक प्रोत्साहन लोकतांत्रिक सहमति को बढ़ावा देगा और गांवों से लेकर जिला स्तर तक निर्विरोध चुनावों की...

हिमाचल मौसम विभाग की भविष्यवाणी शुक्रवार को सटीक बैठी और राहत की रिमझिम से तपती धरती को ठंडक मिल गई। शुक्रवार तडक़े से ही हवाओं के बीच आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान जहां पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तंदूर बने ऊना जिला में भी बारिश की बूंदे गिरने से तापमान में गिरावट आ गई है। कांगड़ा, शिमला सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी गई है। किन्नौर और लाहुल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में लोगों को गर्मी...