प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना...

हिमाचल विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा में अब स्थायी सुरक्षा बल की तैनाती होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस विभाग को इसका प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा की आंतरिक सुरक्षा संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कुलदीप पठानिया...

सुवोन। भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजी एशिया कप 2024 स्टेज 3 में दो रजत और दो कांस्य समेत चार पदक जीते। दक्षिण कोरिया के सुवोन आयोजित स्पर्धा में शुक्रवार को भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी और मिश्रित टीमों ने रजत पदक जीते, जबकि पुरुष कंपाउंड और महिला रिकर्व टीमों को कांस्य...

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (यू) तथा गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं ने श्रीमती मुर्मु को केंद्र में श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करने सेे संबंधित पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी को इससे पहले राजग संसदीय दल की बैठक...

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, उनकी नेतृत्व क्षमता और 10 साल के उनके कार्य से देश के विकास और विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस समय देश को विकास और जन कल्याण के पथ पर...

थप्पडक़ांड पर कंगना रनौत को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, लेकिन जिस इंडस्ट्री से वह आती हैं, वहां से कंगना को कोई स्पोर्ट नहीं मिला है, जिससे वह काफी आहत हैं। गुस्सा जाहिर करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, जिस बाद में कंगना ने डिलीट कर दिया, लेकिन डिलीट...

एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो साथी विजयी होकर आए हैं, वे सभी अभिनंदन के अधिकारी है। उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं को भीषण गर्मी में दिन-रात मेहनत करने के लिए धन्यवाद किया। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल से सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सोभाग्य है कि एनडीए के नेता के रूप में मुझे चुना है। इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। इससे पहले केंद्र में एनडीए सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है...