उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र में चुनावी पारा धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंचने लगा है। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाएं करने में जुटे हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर राहुल गांधी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी के यहां से नामांकन के बाद से यह सीट देश भर में खासी चर्चा का विषय हो गई है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह, जो योगी सरकार में मंत्री हैं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े हैं। मतगणना हुई नहीं है, लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार 400 पार से आएंगे तो मोदी ही। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इन्कम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष छोड़ा मैदान शिमला में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि चलते संस्थान बंद करना

हिमाचल में बड़े नेताओं का इस बार इम्तिहान भी बड़ा होगा। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नंबर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ही है। विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर ने लीड के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। सराज विधानसभा क्षेत्र से जयराम ठाकुर ने 38 हजार 183 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। इस बार मंडी में कंगना रणौत लोकसभा की प्रत्याशी हैं और जयराम ठाकुर इस लीड को बरकरार रख पाते हैं, तो यह कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। दरअसल, मंडी संसदीय सीट पर सराज को भाजपा और रामपुर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस रामपुर की लीड को बरकरार रखती है, तो वह सराज में भाजपा के मुकाबले में खड़ी हो सकती है। फिलहाल, विधानसभा में दूसरी बड़ी जीत कांगड़ा से पवन काजल की थी। पवन काजल 19 हजार 834 वोट के अंतर से चुना

कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को ज्वालामुखी में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने के बाद अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा, क्योंकि यह युवाओं के साथ एक खिलवाड़ है देश की सुरक्षा के साथ मजाक है। भाजपा ने दस साल शासन किया है और अब जनता के बीच जा

शिमला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के पूर्व दिन शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन, विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और चार जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज 2-3 राज्यों में सिमट गई है। इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन

आज के समय में योग लोगों की जरूरत बन गया है क्योंकि योग करने से लोगों को कई रोगों से छुटकारा मिल रहा है, लेकिन योग करते समय किस मैट का प्रयोग करना चाहिए इस बात का कम ही लोगों को पता होता है। अकसर लोग जमीन या लकड़ी के फर्श पर बैठ कर अभ्यास करते हंै जो कि उचित नहीं है। इसलिए शूलिनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हेड ग्रिप मैट, हैंड ग्रिप मैट, नी ग्रिप मैट और योगा ग्रिप मैट जैसे उन्नत योगा मैट विकसित किए हैं। इन मैट्स पर मार्कर लगाए गए हैं जो उन बिंदुओं को इंगित करते हैं जहां व्यायाम शुरू करने से पहले एक आसन या प्राणायाम शुरू करने के लिए खड़ा होना चाहिए। इसके अलावा, चटाई में हथेलियों, घुटनों और हाथों के करीब खांचे में कटौती की सुविधा होती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योग उचित रूप से किया जा रहा है। शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्राचीन भारतीय ज्ञान और यौगिक अध्ययन स्कूल, फैकल्टी ऑफ लिबर

मां दुर्गा एक पल में ही असंख्य पृथ्वी, सूरज, चांद, तारे, ग्रह, उपग्रह बनाती है और नष्ट भी कर देती है। मां दुर्गा की इच्छा से ही ब्रह्मा, विष्णु, महेश सृष्टि का सूजन पालन और संहार करते हैं। यदि भगवान शिव एक पल भी समाधि तोड़ दें तो इस सृष्टि में प्रलय आ जाएगी। भगवान नारायण की यदि योग निद्रा में बाधा आ जाए तब भी सृष्टि में प्रलय आ जाएगी। मां भगवती ने ही इन्हें अपनी शक्तियां प्रदान की हैं जिसकी सहायता से यह तीनों अपना कार्य करते हैं, ऐसा देवी भागवत में वर्णित है। ये उद्गार महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी ने पड्डल ग्राउंड में आयोजित प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में श्रद्धालुओं से खचाखच भरे पंडाल में व्यक्त किए

शिमला में फायरफॉक्स एमटीबी के 11वें संस्करण का रोमांचक चरम पर पहुंच गया। रेस में देश के 45 शहरों से 12 से 65 वर्ष तक के विभिन्न आयु समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 130 साइकिल सवारों ने भाग लिया। साथ ही साहसिक और साइकिल चालन कौशल के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया। रेस का आकरी चरण पॉटर हिल में रोमांचक अंत हुआ। इसमें राइडर्स ने सवा तीन किलोमीटर तक में फैले चुनौतीपूर्ण सिंगल लूप ट्रैक का डटकर सामना किया। साथ ही छह लैप्स की गहन प्रतिस्पर्धा के मा

तुर्किये और ग्रीस सालों की दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक नई पहल करने वाले हैं। दोनों देश पांच महीने की दोस्ती करके 50 साल पुराने सीमा विवाद का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इसके लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस सोमवार को तुर्किये जाएंगे। पिछले हफ्ते मित्सोटाकिस ने कहा था कि हम हमेशा तुर्किये के साथ बातचीत के पक्ष में हैं। तुर्किये भी हमसे अ