हरियाणा

यमुनानगर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत रेलवे रोड से शोभा यात्रा निकाली गई...

भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। इसलिए इस धार्मिक नगरी का महत्त्व पूरे विश्व में है। इस पावन धरा पर हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये शब्द नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि ने बतौर मुख्यातिथि कहे। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ नपा इस्माईलाबाद उपप्रधान रेशम सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम, तहसीलदार प्रियंका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। एसीजी स्कूल के छात्रों द्वारा सरस्वती

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में दिख रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पहले जिला उपायुक्तों, जिला नगर आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक...

हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने मंगलवार को सदन में घुसने की कोशिश की। हरकत में आए सुरक्षा कर्मचारियों ने कोच को हिरासत में ले लिया है। जींद छेड़छाड़ प्रकरण मामले में गीता भुक्कल पर लगे आरोपों की जांच विधानसभा कमेटी करेगी। बीएसी की बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा विधानसभा सचिवालय में

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को दो विधेयक पारित किए गए। इनमें हरियाणा बकाया देय व्यवस्थापन (संशोधन) विधेयक, 2023 व हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 शामिल हैं। हरियाणा बकाया देय व्यवस्थापन अधिनियम, 2017 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा बकाया देय व्यवस्थापन (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया गया है। इसके तहत, हरियाणा बकाया देय व्यवस्थापन अधिनियम, 2017 के अधिनियम 35 की धारा दो व तीन में संशोधन किया गया है। प्रदेश में पहली जुलाई, 2017 से जीएसटी कानून के तहत एक नई कराधान प्रणाली लागू की गई। आबकारी व कराधान विभाग द्वारा प्रदत कानूनों के तहत कर, जुर्माना और शास्ति सहित बकाया भारी राशि देय है, जिसे कई स्तरों पर विवादित मांगों एवं बकाया देनदारों की कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण वसूल कर पाना कठिन है।

अंबाला शनिवार को आम आदमी पार्टी की दस दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह-सचिव निर्मल सिंह व आप प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अध्यक्षता में अंबाला छावनी में बदलाव यात्रा का आयोजन किया गया।

हरियाणा के इतिहास, समृद्ध विरासत और संस्कृति को परिलक्षित करने वाला अपना राज्य गीत जल्द ही प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन इस संबंध में सरकारी प्रस्ताव को सदन में पेश किया। सरकार द्वारा चयनित तीन गीतों को सदन में सुनाया गया, जिन पर सदस्यों द्वारा एक गीत को चुनकर उसे एक साल के लिए राज्य गीत घोषित किया जाएगा। मनोहर लाल ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य पहली नवंबर, 1966 को अस्तित्व में आया, लेकिन हरियाणा की पावन धरा पूर्व-वैदिक काल से ही गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का केंद्र रही है। आज हरियाणा प्रदेश की पहचान भारत के अग्रणी राज्यों में होती है। हरियाणा के

डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम की पैरोल के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में जवाब देने से क्यों बच रही है। कार्यवाहक चीफ जस्टिस रितु बाहरी की बैंच ने हरियाणा सरकार से पूछा कि जिस

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर 28 दिसंबर को शाम चार बजे चंडीगढ़ में की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को यहां हरियाणा निवास में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग की 103 और शहरी स्थानीय विभाग की 107 कॉलोनियों को नियमित करने का ऐलान किया तथा इसके साथ ही हरियाणा में पीडब्ल्यूडी के आठ टोल बंद करने