पड़ोस

महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन कुमारी शर्मा ने कहा कि कालका के लोकप्रिय विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा पिंजौर, कालका क्षेत्र में चलाए जा रहे कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जब से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा आरंभ की है और हरियाणा प्रदेश में भी कांग्रेस की संदेश यात्रा चली है इसमें जिस प्रकार से कांग्रेस की नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई है तब से लोगों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर बढऩे लगा है। उन्होंने कहा कि अब लोग बीजेपी जनविरोधी भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं, इसलिए अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है।

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में मोहाली उपमंडल 2 क्षेत्र और आसपास के चंडीगढ़ क्षेत्र के पुलिस बल के समन्वय के लिए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस अधिकारियों की एक बैठक। डीएसपी सिटी 2 थे हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में उनके कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान चंडीगढ़ साउथ डीएसपी दलबीर सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ के

अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान के लाडले कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने अब लोगों को पूरी तरह से तंग करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय चेयरमैन बिल्ला दियोवाल की अध्यक्षता में बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने शुक्रवार को सेशन चौक होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा का पुतला फंूक करप्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव अवतार बस्सी ख्वाजू और पंजाब अध्यक्ष ताराचंद ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लोगों ने यह कभी उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें आ

जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदर लांबा के दिशा-निर्देशों के तहत डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत थाना माहिलपुर...

हरियाणा में चुनावी हार-जीत की नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। इस लड़ाई को इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लडक़र जीतेगा। ये ऐलान किया है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने। दीपेंद्र हुड्डा गुरुवार को रोहतक में इंडिया गठबंधन के पहले संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा ने कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर भाजपा 60 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त करेगी। चंडीगढ़ लोकसभा सीट को निश्चित तौर पर भाजपा जीत रही है, मगर हासिल किए जाने वाले वोटों का प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर रहे, इसके लिए काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की यह मजबूत टीम जनता के बीच जाकर काम करे, चंडीगढ़ में भाजपा की जीत के लिए एकदम अनुकूल वातावरण है। बैठक में चुनावी रणनीति पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मंथन करने के साथ चुनाव को लेकर आगामी गतिविधियों पर भी प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा की।

नगर निगम चंडीगढ़ ने आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले की गई सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग के बारे में स्पष्ट किया कि अनुमतियां निर्देशों के अनुपालन के अधीन वैध हैं। नगर निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा द्वारा जारी एक आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि निर्देशों के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और आयोजक ऐसे उल्लंघनों के लिए पूरी तरह जिम्मे

डीएवी कालेज अमृतसर में 66वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में 342 स्टूडेंट्स को अकादमिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसीपल डा. अमरदीप गुप्ता ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में कालेज की शानदार उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद शिक्षा, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके संस्थान को गौरवान्वित करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, पदक और ट्राफियां प्रदान की गईं। आज के कार्यक्रम के मुख्य मेहमान राज्यसभा सांसद और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित बलबीर सिंह सीचेवाल थे। उन्होंने स्टूडेंट्स की मेहनत की सराहना की और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान गुरुवार को चरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जो तकनीकी सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पद पर तैनात था, लेकिन पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कार्यालय बलबेहड़ा, जिला पटियाला में उपभोक्ता क्लर्क के रूप में काम कर रहा था। वह बिलासपुर डेरा, बाजीगर बस्ती, पटियाला में रह रहा था, जिसे 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त आरोपी को पटियाला जिले के गांव दुलबा निवासी हरिंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।