पड़ोस

हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की मासिक बैठक सभा के नए कार्यालय टिवाना काप्लेक्स, बुटरेला सेक्टर 41 बी में प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे पहले हाल ही में सभा द्वारा किए गए चौथे रक्तदान शिविर जो पूर्णत: काफी सफल रहा उसके लिए सभी सदस्यों की सराहना की गई। सभा द्वारा मार्च महीने में मुफ्त चिकित्सा कैंप लगाना है, उसकी तिथि 31 मार्च निश्चित की गई तथा अभी स्थान निश्चित नहीं हुआ। सभा के वरिष्ठ सदस्य डा. डीके चढ़ा जो धनवंतरी कालेज सेक्टर 46 में है, उनके पुत्र प्रणब चड्ढा को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए उन्हें सभा के सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प है। इसलिए किसी भी सूरत में इस अभियान के तहत कोई भी पात्र बच्चा इस दवा के सेवन से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज नागरिक अस्पताल परिसर में बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला कर जिला स्तर पर राष्ट्रव्यापी सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने उपरांत व्यक्त किए। श्री यादव ने कहा कि भारत देश 2014 से पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के केस निकल रहे हैं। इसलिए भारत देश में पोलियो का खतरा बरकरार है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अग्रोहा में स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज में शोध के लिए महाराजा अग्रसेन के नाम पर चेयर और हिसार हवाई अड्डे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। ये घोषणाएं उन्होंने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हिसार के अग्रोहा में स्थित पुरातत्व स्थल को विकसित करने को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर अवसर पर की। इस समझौता ज्ञापन पर एएसआई की ओर से महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत और हरियाणा पर्यटन एवं विरासत विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं अग्रोहा विकास परियोजना के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं अग्रोहा विकास परियोजना के को-चेयरमैन डॉ कमल गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राज्य में 165 और आम आदमी क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित किए जिससे पंजाब भर में कुल 829 क्लीनिकों ...

दशकों से कीरतपुर साहिब के निवासी सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे थे, अब अच्छा समय आ गया है। कीरतपुर साहिब के निवासियों और पवित्र धार्मिक शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली समस्या को हमने जड़ से खत्म कर दिया है। 6.54 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शनिवार से पर्यावरणविद् पद्मश्री संत बलवीर सिंह सीचेवाल राज्यसभा सदस्य एवं माननीय संतों-महापुरुषों तथा संगतों के हाथों शुरु करवा दिया है। अब पातालपुरी साहिब के पास सतलुज धाराओं में प्रदूषित पानी नहीं होगा, बल्कि उपचारित सीवेज जल का उपयोग लोगों के खेतों में किया जाएगा। यह बात हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं भाषा विभाग पंजाब ने शनिवार को कीरतपुर साहिब में 6.54 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर कही।

राज्य में स्वास्थ्य और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को शाम जालंधर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में बलौंगी में स्थापित 35वें साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले का उद्घाटन किया। वर्चुअली उद्घाटन किया आम आदमी क्लिनिक इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) दमनजीत सिंह मानए उप मंडल मजिस्ट्रेट मोहाली दीपांकर गर्ग और पार्षद सरबजीत सिंह समाना सहित जिला स्वास्थ्य अधिका

वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से नगर निगम ने 71.58 करोड़ के अनुमानित बजट के साथ शहर में टेरिट्री ट्रीटीड जल आपूर्ति को मजबूत करने का काम शुरू किया। निगम ने शहर में सीवरेज पानी का 100 प्रतिशत ट्रीटमेंट हासिल कर लिया है और गैर-पेयजल उद्देश्यों के लिए ताजे पानी के उपयोग को कम करने के लिए टीटी पानी का उपयोग करने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में शनिवार को पंजाब के राज्यपाल, यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने परियोजना के कार्य को शुरू करवाया।

हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मानव सृष्टि के समय से जो पशु प्रेम लोगों में होता था। वही, पशु प्रेम आज भी हरियाणा के लोगों के दिलों में है। हरियाणा के पशुओं की दूध की ताकत के दम पर ही राज्य के खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में धूम मचाई है। श्री देब शनिवार को जनपद के गांव जाट-पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़

पंजाबी जन्मजात लीडर होते हैं और हर पंजाबी के डीएनए में आंत्रप्रेन्योरशिप (उद्यमशीलता) होती है। ये कहते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में इच्छुक स्टार्टअप निवेशकों से पंजाब को सबसे अनुकूल निवेश गंतव्य बनाने में राज्य सरकार की मदद करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यहां हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में टाईकॉन चंडीगढ़ 2024 के नौवें एडीशन में मुख्य भाषण दे