
हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका है। खून के प्यासे इस पत्थर के मुंह इनसानी खून लग चुका है। यह पत्थर इतना क्रूर हो चुका है कि अब नन्हे बच्चों को भी नहीं बख्श रहा है। हिमाचल में बरसात आते ही अनचाही मौतों का सिलसिला शुरू हो जाता है। यह मौतें ऐसी हैं, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। पहाड़ से गिरने वाले यह पत्थर हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ रहे हैं। बरसात में अब तक हिमाचल में 18 लोगों की मौत पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण हो चुकी है। काल का ग्रास बने ये लोग या तो धार्मिक यात्रा पर थे या फिर रोज की तरह अपनी ड्यूटी या निजी काम...