
ग्लासगो। अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो पहाड़ भी तिनका लगता है। भारतीय एथलीट झंडू कुमार ने भी हौसला नहीं हारा, लगातार मेहनत की और राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। बिहार के रहने वाले झंडू को पांच साल की उम्र में पोलियो हो गया था, जिससे नालंदा जिला के हरनौत में बड़े होने के दौरान उनके दोनों पैर प्रभावित हुए। हालांकि, पैरों की गतिशीलता में कमी ने खेल के प्रति उनके प्रेम को कम नहीं किया और झंडू ने पैरा-एथलीट बनने के लिए काम करना शुरू कर दिया...