चक दे हिमाचल

भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साथ पोल एम में झंडा फहरा दिया है। इसरो का यह मिशन केवल एक मिशन नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों की भावनाएं थीं, जिसे इसरो ने पूरा कर दिखाया। इसरो के इस मिशन में हिमाचल से मंडी जिला के विजय कुमार सेन भी इसरो के चंद्रयान-3 के मिशन में शामिल रहे। जिला मंडी गांव पंजेठी में सुभाष चंद्र सेन और ललिता सेन के घर जन्मे विजय कुमार सेन ने न केवल अपने प

भारत के चंद्रयान-3 ने साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के साथ ही पूरे विश्व भर में इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए ही नहीं दुनिया भर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस सफलता पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के गांव भांबला से विनोद गुलेरिया भी इसरो की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के सदस्य रहे। सरकाघाट व उनके गांव भांबला में इस समय खुशी का माहौल है। गांववासियों का कहना है कि हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि हमारे गांव से निकली एक शख्सियत आज इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है और चंद्रयान-3 परियोजना का हिस्सा रही। विनोद गुलेरिया का जन्म भांबला में हुआ। इनकी प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्सी से व उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर से हुई।

मिशन मून की सफलता में हिमाचल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चंद्रमा पर चंद्रयान की चकाचौंध के बीच हिमाचली सितारे ने अपनी खास चमक छोड़ी है। बैजनाथ के सकड़ी गांव के रजत अवस्थी इसरो की मुख्य टीम का हिस्सा हैं और चंद्रयान की लांचिंग से लैंडिंग तक की भूमिका में शामिल रहे। रजत इस समय इसरो में साइंटिस्ट के पद पर हैं। रजत के पिता धनीराम अवस्थी प्रदेश सरकार में बीडीओ के पद से रिटायर हैं और इस समय धर्मशाला के सिद्धबाड़ी में रहते हैं। रजत की प्रारंभिक शिक्षा सेके्रट हार्ट स्कूल धर्मशाला से हुई और जमा दो की पढ़ाई दिल्ली से। इसके बाद जेईई मेन्स में अभूतपूर्व सफलता के बाद उनका चयन इंडियन इंस्टीच्यूट ऑ

कुमारी नीलम मंढोत्रा पुत्री दुर्गा दास निवासी गांव व डाकघर कोठुआं तहसील धर्मपुर जिला मंडी का चयन 33 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर जियो कंपनी में हुआ है। जीओ कंपनी में उन्हें डिप्टी मैनेजर के पद पर नियुक्त किया है ...

तिनबड़ - जिला कांगड़ा के बैजनाथ-पपरोला के साथ लगते गांव खड़ानाल से संबंध रखने वाले कमल कुमार ने जिला भर में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कमल कुमार स्क्वाड्रन कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। इन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुलिस पदक अवार्ड देने की घोषणा की गई है। कमल कुमार पहले भी कई अवार्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। तीन बार डायरेक्टर जनरल

रक्कड़ - 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल में डिप्टी कमांडेंट अमरजीत सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अमरजीत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह जिला ऊना की तहसील अंब के तहत नेहरी खालसा के निवासी हैं। अमरजीत वर्ष 1983 में सशस्त्र

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— बिलासपुर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 16 से 20 अगस्त तक ओडिशा में होने जा रही सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्र स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के लिए हिमाचल के 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि जिला बिलासपुर के निवासी दीक्षित

रामपुर की ननखड़ी तहसील के पनेहल गांव की मोनिका नेगी ने कनाडा में हुई पुलिस वल्र्ड बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर रामपुर व देश का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए मोनिका को बधाई देने वालों का तांता लगा है। मोनिका ने गोल्ड मेडल 81 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। वर्तमान में मोनिका नेगी आईटीबीपी में सेवारत हैं, जो चंडीगढ़ में सेवाएं दे रही हैं। मोनिका नेगी ने रामपुर कन्या

दिनेश कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ी मलेशिया रवाना, आठ से 13 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता सतीश शर्मा— भोरंज आठ से 13 अगस्त को राष्ट्रीय स्पोट्र्स कांप्लेक्स शाह आलम मलेशिया में होने वाली एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए भारत की 19 सदस्यी टीम रवाना हो गई है। हिमाचल के खिलाड़ी दिनेश को भारतीय टीम का