चक दे हिमाचल

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला एक गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर कॉलेज की पढ़ाई के दौरान अपना दाया हाथ गंवा देने वाली बीपीएल परिवार की बेटी अंजना ठाकुर ने हिम्मत नहीं हारी और बाएं हाथ से लिखना सीखकर आज बॉटनी की असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2021-2022 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) श्रेष्ठ अवार्ड पुरस्कार से धर्मशाला महाविद्यालय में रहे राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डाक्टर मलकीत सिंह को प्रदान किए। शुक्रवार को धर्मशाला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. मलकीत सिंह को खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि तीन दशक शुरू खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय का यह पुरस्कार प्रदेश के खाते में गया यह दूसरा अवार्ड है, वहीं कांगड़ा के लिए पुरस्कार पाने का यह पहला मौका है।

जिला सोलन ममलीग क्षेत्र के बलजीत कौर ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर फतह हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह पर्वत अफ्रीका का सबसे बड़ा पर्वत है। वहीं विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है। यह पर्वत पर्वतारोहियों के लिए काफी लोकप्रिय है। बलजीत ने किलिमंजारों पर फतेह हासिल की। बता दे कि बलजीत माउंट अनापूर्ण के हादसे के बाद फिर से क्लाइंबिंग पर डट गई है और उसका पहला ही परिणाम माउंट किलीमंजारो पर फतह के साथ सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलजीत अ

सोलन के खिलाड़ी योगेश चौहान ने दुनिया भर में हिमाचल का नाम रोशन कर दिया है। योगेश चौहान कोरिया में आयोजित मास्टर्ज गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गौर रहे कि यह मास्टर वल्र्ड चैंपियनशिप 11 से 17 सितंबर तक कोरिया में चल रही है। इसमें विश्व के धुरंधर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव यादविंदर सैन ने बताया कि योगेश चौहान मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई देशों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो चुके हैं।

हाल ही में ईरान देश की सबसे ऊंची चोटी दमाबंद चोटी को फतह कर लौटे पंकज चंदेल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मात्र 16 दिन में चार चोटियों पर तिरंगा फहराया है, जबकि एक चोटी को फतह करने के लिए ही लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है। बिलासपुर में एकमात्र पर्वतारोही के रूप में विशेष पहचान बन चुके 28 वर्षीय युवा पंकज चंदेल ने बताया कि उन्होंने चार चोटियां, जिनमें हिमाचल की युनाम 6111 मीटर, लद्दाख की थूगजे 6128 मीटर, थूगजे ईस्ट 6080 मीटर व कांगयत्से-2 6250 मीटर ऊंची चोटी को पार कर उस पर अपना भारतीय ध्वज फहराया है।

कार्यालय संवाददाता— मंडी अंतरराष्ट्रीय कोर्फबाल चैंपियनशिप 18 से 30 अक्तूबर तक चीन के ताइपे में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम इंडिया में हिमाचल के चार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रदेश के चारों खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय में जगह पाई है। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भा

होनहार ने रांची में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झटका मेडल स्टाफ रिपोर्टर— घुमारवीं स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के नमन कुमार ने अंडर-19 राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा में द्वितीय स्थान झटका है। महाविद्यालय प्रेस समिति के प्रेस संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि हाल ही में झारखंड के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम रांची में

स्टाफ रिपोर्टर— घुमारवीं गुजरात में चल रही एनवीएस नेशनल चैंपियनशिप में जेएनवी स्कूल कोठीपुरा बिलासपुर के जमा दो के छात्र शानुल पटियाल ने बॉक्सिंग में गोल्ड जीता है। घुमारवीं के बधाघाट गांव के शानुल पटियाल ने स्वर्ण पदक चंडीगढ़ रिजनल से खेलते हुए प्राप्त किया। शानुल ने यह खिताब 61 से 63 किलोग्राम वर्ग भार

अर्नी यूनिवर्सिटी की छात्रा अंशिका गुलेरिया ने रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में स्पोटर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता ‘अस्मिता’ में सिल्वर मेडल जीतकर अर्नी यूनिवर्सिटी का नाम चमकाया है। इस अवसर पर डा. विवेक सिंह चांसलर ने बताया कि अर्नी यूनिवर्सिटी हमेशा से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करती रही है, ताकि हिमाचल का युवा वर्ग देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सके।