अंबाला में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

By: Jan 15th, 2017 12:02 am

वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रिद्मिक जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा शुरू 

अंबाला— हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन ने वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी में 14-17 जनवरी तक 44वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्रास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उपस्थित खिलाडि़यों और दर्शकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हरियाणा जिम्रास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से लगभग 700 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने खिलाडि़यों के ठहरने और जलपान की बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व अंबाला के खेल विभाग अधिकारियों की सराहना की। इस अवसर पर खेल विभाग की संयुक्त निदेशक एवं जिम्रास्टिक में अर्जुन आवार्डी सुनीता शर्मा ने बताया कि जिम्रास्टिक के खेल में अंबाला की काफी उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 17 जनवरी दोपहर तीन बजे होगा, जिसमें राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर सूरजपाल अम्मू, विजेंद्र लोहान, सुनीता शर्मा, अरुणकांत, ओम प्रकाश, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह, रांिजंद्र  विज, कपिल विज, सुरिंद्र तिवारी, सतपाल ढल, सन्नी आनंद, बलबीर सिंह,  डा. अनिल दत्ता, संजीव चौधरी, सुदर्शन, डा. नीरज, संजय कुमार, सतपाल छाबड़ा, पंकज मधोक, अजय बवेजा, राजीव डिंपल, शैलेंद्र खन्ना सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

चंडीगढ़ की युवती का ढोल सबको भाया

चंडीगढ़ से आई युवती जहानगीत के ढोल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध  किया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जहां जिम्रास्टिक के जूनियर और सीनियर खिलाडि़यों के हैरतअंगेज करतब रहे, वहीं चंडीगढ़ से आई युवती जहानगीत का ढोल भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। पंजाबी धुनों पर ढोल के साथ जहानगीत ने न केवल मुख्य अतिथि का स्वागत किया, बल्कि जय हो गीत की तर्ज पर बहुत ही बेहतरीन ताल और रिदम में ढोल बजाकर सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App