आखिर दिखा ही दी संकीर्ण मानसिकता

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

रामपुर बुशहर —  कांग्रेस द्वारा हाल ही में अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकना कांग्रेस की सोच के दिवालियापन का प्रतीक है। यह बात भाजपा मंडल ने एक प्रेस बयान में कही। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने अपने छोटे से कार्यकाल में क्रिकेट खेलों के माध्यम से हिमाचल में वो काम किया है जो सरकार 70 वर्षों में नहीं कर पाई। धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई और हिमाचल के कई उच्च स्तरीय स्टेडियमों का निर्माण करवाया। उन्होंने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष भारतीय टीम व उसके खिलाडि़यों को अल्प अवधि क्रिकेट और टैस्ट क्रिकेट प्रणाली दोनों में पहले नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके अलावा बीसीसीआई प्रशासनिक प्रणाली व आर्थिकी में बहुत बड़ा सुधार आया है। भाजपा मंडल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते है, लेकिन अनुराग ठाकुर की लड़ाई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी, बल्कि व्यवस्था की स्वायत्ता और खेलों के पक्ष में लड़ाई थी। भाजपा मंडल के अध्यक्ष शशिभूषण श्याम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीना शर्मा,  श्याम लाल गुप्ता, प्रेम सिंह द्रैक, सुषमा मखैक, भाजयुमो जिला महासू अध्यक्ष यशपाल चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलवीर खुंद, महिला मोर्चा जिला महामंत्री राजेश्वरी शुक्ला, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष यशपाल पालसरा , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा अनु पौंड, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा राम देष्टा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुबेर कश्यप, के सी चौहान , जिला लाल जिहान , लाल चंद, भूपेंद्र दड़ेल, कश्मीरी जैन, जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद, बलबीर मैहता, नरेश चौहान, महेंद्र सिंह, सुमन बिष्ट, मस्तराम ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि अनुराग का पुलता फूंकना कांग्रेस की छोटी मानसिकता को बयां करता है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App