उदय व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक

By: Jan 6th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ —  भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक रिकांगपिओ में जिला संयोजक धर्म सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्याम लाल के साथ प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में जिला के तीनों मंडलोें की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें पूह मंडल से उदय सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया । इसके अतिरिक्त सदस्यों में भीष्म दास, तनजिन डोंगबोछे, राज नेगी, संजीव नेगी, राजेश कुमार, जसवंत सिंह, किशोर कुमार, चंद्रशेखर, मोती ज्ञाछो, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, ललित कुमार, चंद्र कुमार, व राम कृष्ण आदि को शामिल किया गया, जबकि निचार मंडल से अनिल कुमार नेगी को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि सदस्यों में विनोद कुमार नेगी , जगदीश चंद नेगी, प्रदीप कुमार नेगी, दिनेश कपिल, शोभा राम, मदन सिंह, सोमदत्त, राजेश कुमार, भगवान सिंह, व शंकर सिंह आदि को शामिल किया गया। कल्पा मंडल से रविंद्र कुमार को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि सदस्यों में महेश कुमार, अंकित, अनिल कुमार, दुर्गु सिंह, देव चरण, वरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, राधा कृष्ण, डेविट कुमार व राजेंद्र आदि को शामिल किया गया। जिला संयोजक धर्म सिंह ने कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में बैठक की जाएगी तथा बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष श्याम लाल ने भी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का पाठ पढ़ाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App