कल खुलेंगे वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के कपाट

By: Jan 17th, 2017 12:02 am

जम्मू —  श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट को बुधवार को खोल दिया जाएगा। माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी डा. पीयूष सिंगला ने कहा कि प्रचीन (प्राकृतिक) गुफा को प्रत्येक साल मकर संक्रांति के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाता है। सालभर माता वैष्णोदेवी के दरबार में रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालु कृत्रिम गुफाओं से होकर मां के दर्शन करते हैं। अधिक भीड़ रहने के कारण बोर्ड प्रशासन प्राचीन गुफा के द्वार अकसर बंद ही रखता है। प्राकृतिक गुफा को कुछ दिनों के लिए ही खोला गया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App