कुल्लू की चार पंचायतों में होंगे चुनाव
Jan 1st, 2017 12:01 am
शिमला — राज्य चुनाव आयोग ने कुल्लू जिले की चार पंचायतों के लिए आम चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह चुनाव विकास खंड आनी की जाबन तथा नम्होग व विकास खंड नग्गर की करजन तथा सोयल पंचायतों में होने हैं। नामांकन पत्र उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारियों के पास 11 से 13 जनवरी के बीच प्रस्तुत किए जा सकते हैं और 18 तक वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 29 जनवरी को होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
