चंडीगढ़-दिल्ली का सफर हुआ सुहावना

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

पालमपुर – मकर संक्रांति के मौके पर पालमपुर व चंगरवासियों के लिए दो नई वोल्वो बसों का तोहफा प्रदान किया गया है। 15 जनवरी से ये दोनों बसें दिल्ली व चंडीगढ़ के रूट पर अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी। दिल्ली जाने वाली वोल्वो भवारना, थुरल, सुजानपुर, हमीरपुर, ऊना रूट से सायं 6:40 बजे चलने वाली इस वोल्वो को 15 जनवरी सायं परिवहन मंत्री जीएस बाली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पालमपुर परिवहन निगम डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि लोगों की अत्यधिक मांग को मद्देनजर रखते हुए इन बसों को चलाया जा रहा है। इससे पूर्व सुजानपुर क्षेत्र के लिए कोई भी वोल्वो संचलित नहीं थी। उन्होंने बताया कि पालमपुर से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बस 6:40 सायं पालमपुर से चलकर सुबह 7:20 पर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी का समय दस बजे रात को है, जो कि सुबह साढ़े नौ बजे पालमपुर पहुंचेगी। इसी तरह चंडीगढ़ के लिए नई वोल्वो बस सुबह 4:45 पर चलेगी तथा वाया टांडा होकर सुबह 10:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। सायं 4:45 बजे यह बस हिमाचल भवन चंडीगढ़ से चलेगी तथा रात 10:45 पर पालमपुर पहुंचेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह दोनों बसें चलाई जा रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App