जल्द निखरेगा नारायणगढ़

By: Jan 16th, 2017 12:02 am

नारायणगढ़ – नारायणगढ़ शहर को निखारने के लिए सीसीटीवी व स्ट्रीट लाइट   व्यवस्था लगाने की योजना जल्द ही मूर्त रूप लेने जा रही है इसके लिए श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैणी की पहल पर नगरपालिका नारायणगढ़ द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए जहां प्रमुख चौराहों एवं महत्त्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें लगाने व एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है वहीं पर शहर के चारों और बने फोरलेंनिग के डिवाइडर पर रोशनी के लिए लाइट व ग्रीनरी विकसित की जाएगी  जिससे शहर के सौंदर्य की एक अलग ही छटा निखर कर सामने आएगी। नगरपालिका वाइस चेयरपर्सन मनिका अग्रवाल ने बताया कि राज्य मंत्री नायब सैणी के सुझाव पर पालिका क्षेत्र में यह कार्य किए जाने की योजना है, जिसकी मंजूरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कर्कट कलेक्शन योजना भी बेहद सफल साबित हुई है और यह योजना भी राज्य मंत्री के प्रयासों से शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र की सीमा पर चारों प्रमुख  रास्तों चंडीगढ़ रोड, नाहन रोड, अंबाला रोड तथा डैहर अंबली रोड पर स्वागत द्वारा बनेंगे और वहां का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वाईस चेयरपर्सन मनिका अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए की राशि से गलियों, नालियों आदि के निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य विकास संबंधी परियोजनाएं जल्द ही शुरू होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App