टांडा में तैनात हो हार्ट स्पेशलिस्ट

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

पालमपुर — लोकसभा सांसद शांता कुमार ने टांडा मेडिकल कालेज में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से बात की है। सांसद ने टांडा मेडिकल कालेज में हृदय रोग उपचार की व्यवस्था के लिए हिमाचल सरकार का धन्यवाद किया है, साथ ही यह भी कहा कि अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से विभाग विधिवत शुरू नहीं हो पा रहा। हृदय रोग उपचार की इस क्षेत्र में बहुत जरूरत है। हृदय रोगियों को टांडा से कई बार चंडीगढ़ भेजा जाता है और कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जब टांडा में पूरा उपचार करने की व्यवस्था हो गई है तो अब सिर्फ एक डाक्टर की कमी से विभाग बंद नहीं रखा जाना चाहिए, जल्द तैनाती की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App