ढाबे से पकड़ीं नशीली दवाइयां

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

देहरा गोपीपुर —मोइन चिंतपूर्णी गांव में देहरा पुलिस ने ढाबे से नशीली दवाओं की खेप बरामद करते हुए 840 स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस कैप्सूल व तीन बोतल कोडिन फास्फेट दवा कब्जे में ली है। सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप चंद, महिला आरक्षी संतोष कुमारी व होम गार्ड जगजीवन व विक्रम के दल ने ढाबे में दबिश दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंची डीएसपी देहरा रेणु शर्मा के निर्देशों पर ढाबे के पीछे बने कमरे को खोला तो वहां पर पुलिस दल ने उक्त नशीली खेप बरामद की। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी ढाबा मालिक राजेश कुमार के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App