त्रियूंड ट्रैक पर मिले शहर से गायब सैलानी
धर्मशाला— पर्यटन नगरी मकलोडगंज में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे दिल्ली के युवकों ने पुलिस की खूब कसरत करवाई। शनिवार देर शाम को युवकों के ग्रुप में से पांच युवक आचानक त्रियूंड के लिए रवाना हो गए। अन्य साथियों को इसकी जानकारी नहीं थी और उन्होंने तुरंत गायब साथियों की तलाश जारी कर दी। नजदीकी क्षेत्र में लापता युवकों की कोई जानकारी न मिलने पर ग्रुप के सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना मकलोडगंज में कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम लापता युवकों की तलाश को मकलोडगंज के नजदीकी क्षेत्रों में जुट गई। इसके बाद टीम भागसूनाग मार्ग से होते हुए त्रियूंड केट्रैक पर निकली टीम को लेटा के पास गुम हुए पांचों युवक मिल गए। इसके बाद युवकों को ग्रुप के अन्य सदस्यों के सुपुर्द कर दिया। खबर की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा गौरव सिंह ने की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
