दियोटसिद्ध में तेंदुए का आतंक

By: Jan 10th, 2017 4:08 pm

newsदियोटसिद्ध — बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में तेंदुए ने आंतक मचाया हुआ है। तेंदुए के आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं। तेंदुए द्वारा सोमवार रात्रि एक बकरे को अपना शिकार बनाया है। बताते चलें कि यह बकरा पिछले चार सालों से नगरी में छोड़ा गया था। इससे स्थानीय लोगों को काफी लगाव भी हो गया था। बकरे की इस तरह की मृत्यु से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस चौकी प्रभारी डीके शर्मा व पुलिस चौकी के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों द्वारा इसे दफनाया गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस स्थान पर पिंजरा लगाने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App