पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ठाकुर बोले, मोदी के नेतृत्व में बदला देश
स्टाफ रिपोर्टर-हमीरपुर
जिला के बडू स्थित बासी पैलेस में शनिवार को मंडल भाजपा की तरफ से पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता यहां पर पहुंचे। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने स मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें, तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है। अगर हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा। राज्यसभा में दो बार महिलाएं सांसद के रूप में हिमाचल से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में छह से आठ टिकट विधानसभा के भाजपा देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकत्र्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे। इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को विश्वास ही नहीं होता है कि वह कभी हार भी सकते हैं अगर आप हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम देखो, तो हिमाचल प्रदेश का गणित सबके सामने आ जाता है जहां 43 विधायकों वाली कांग्रेस 34 पर आकर सिमट गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App