दो एचएएस को अतिरिक्त काम दो को प्रोमोशन
Jan 1st, 2017 12:01 am
शिमला— दो अधिकारियों को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि दो अधिकारियों को प्रोमोशन का तोहफा दिया गया है। एचएएस अधिकारी संयुक्त सचिव शिक्षा रंगीलू राम पटियाल को संयुक्त सचिव उद्यान तथा उप सचिव ट्रेनिंग, वित्त लेखा सुमित्रा देवी को उप-सचिव जन शिकायत निवारण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सचिवालय काडर के अंडर सेके्रटरी भास्कर चंद को उप-सचिव बनाया गया है। अंडर सेके्रटरी राजेंद्र प्रसाद नेगी को भी डिप्टी सेके्रटरी के पद पर पदोन्नति दी गई है। ये आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
