द्विपक्षीय रिश्तों पर होगी पहल
Jan 1st, 2017 12:01 am
मास्को — रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कामकाज संभालने के बाद दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में सही कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई है। श्री ट्रंप को नए वर्ष के बधाई के लिए जारी बयान में बताया गया कि श्री पुतिन ने उनके कामकाज संभालने के बाद दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में सही कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई है। रूसी राष्ट्रपति ने साथ ही कहा कि रूस और ब्रिटेन के रिश्तों में सकारात्मक पहल से दोनों देशों को पारस्परिक लाभ होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
