नए साल में वीकेंड मनाने का मौका

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

चंबा— वर्ष 2017 सरकारी मुलाजिमों के लिए वीकेंड में घूमने-फिरने का सुनहरा अवसर है। नए साल के 11 सप्ताह एक दिन की लीव देने (गैप में) से सरकारी बाबू तीन दिन दफ्तर नहीं लोटेंगे। इस वर्ष शुक्रवार को ज्यादा अवकाश हैं। गुरु रविदास ज्यंती, महाशिवरात्री, डा. भीमराव अंबेदकर ज्यंती व गुड फ्राईडे भी है, (एक ही दिन) भगवान परशुराम ज्यंती, कबीर ज्यंती व प्रदेश में दो वैकल्पिक अवकाश गोवर्धन पूजा के अलावा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस भी शुक्रवार को है। यानी कुल मिला कर वर्ष 2017 में दो वैकल्पिक अवकाश को मिलाकर सात शुक्रवार ऑफ रहेगा। इसके साथ ही चार दिन सोमवार को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं चार दिन गुरुवार को ऑफ रहेगा। महाराणा प्रताप ज्यंती व मुहर्रम की छुट्टियों का ग्रहण लगा है। अप्रैल व अक्तूबर माह में नौ दिन सरकारी मुलाजिम घर में बिताएंगे। फाइव डे वीक कर्मी लगभग आधा माह घरों में रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App