बिमारियों को दूर भगाता है मेडिटेशन

By: Jan 14th, 2017 12:15 am

मेडिटेशन एक ऐसी दवा की तरह काम करता है, जिसके जरिये बाहरी व भीतरी हर तरह के मर्ज का इलाज किया जा सकता है। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही इससे दिमाग भी तेज और एक्टिव होता है। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाकर हर प्रकार की बीमारी से लड़ने में मदद करता है…

समय के साथ जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, मनुष्य को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। खासतौर से वर्तमान युग की जीवनशैली को देखते हुए कम उम्र में ही ढेरों बीमारियां मनुष्य के शरीर को अपना घर बना लेती हैं। इन सब परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको महंगे व दर्दनाक ट्रीटमेंट करवाने पड़ते हैं, लेकिन यदि आप मेडिटेशन का सहारा लें तो आपको बिना किसी दर्द के अपने सभी मर्ज का इलाज मिल जाएगा। मेडिटेशन आपके सिर्फ तन को ही नहीं, बल्कि मन को चुस्त-दुरुस्त बनाकर आपको हर तरह से फिट बनाता है।

फायदों की खान- मेडिटेशन एक ऐसी दवा की तरह काम करता है, जिसके जरिये बाहरी व भीतरी हर तरह के मर्ज का इलाज किया जा सकता है। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही इससे दिमाग भी तेज और एक्टिव होता है। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाकर हर प्रकार की बीमारी से लड़ने में मदद करता है।  अगर आप हर रोज मेडिटेशन करते हैं तो आपको नींद भी अच्छी आती है। जिससे आपका पूरा दिन खुशहाल बीतता है।

न तोड़ें रूटीन- अगर आप वास्तव में चाहते हैं कि आपको मेडिटेशन का फायदा मिले तो इसके लिए आपको मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन खुद के लिए पांच मिनट निकालना तो आपके लिए असंभव नहीं होगा। मेडिटेशन रोजाना करना बेहद आवश्यक है। कभी-कभार करने से कोई फायदा नहीं होने वाला।

यूं करें मेडिटेशन- मेडिटेशन करने के लिए आपको सबसे पहले रिलेक्स होना सीखना होगा। इसके लिए आप आराम से लेट जाएं और आंखें बंद कर लें। फिर गहरी सांस लें। इसके पश्चात अपने सीधे पैर पर सारा ध्यान ले जाएं। पंजे को आगे और पीछे की ओर खींचें। एक बार खींचने पर दो बार गहरी सांस लें और छोड़ें। इसके बाद पैर के तनाव को रिलीज कर दें। फिर गहरी सांस लें और उल्टे पैर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। पूरी बॉडी को रिलेक्स करने के लिए आप यही प्रक्रिया करें। धीरे-धीरे आप पूरी बॉडी को रिलेक्स करना सीख जाएंगे। इस प्रक्रिया को करने के लिए आपको सिर्फ  पांच मिनट लगेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App