विधानसभा चुनावों में 50 सीटें पक्की

By: Jan 7th, 2017 12:05 am

नूरपूर —  भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपूर के महामंत्री एवं नूरपूर हलके के भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का में शुक्रवार को नूरपुर हलके के गनोह में एक  इंस्टीच्यूट का शुभारंभ  किया । इस  अवसर पर इस क्षेत्र के लोगों ने गनोह में आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस  अवसर पर  गनोह में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आएंगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूरपूर हलके में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नूरपूर में स्टेडियम व बस अड्डे के नाम पर राजनीति होती रही है परंतु आज तक दोनों नहीं बन पाए हैं जिस कारण लोग मायूस है। उन्होंने कहा कि नूरपूर में सड़कों का बुरा हाल है और कई जगहों पर पीने के पानी की दिक्कत है। उन्होंने कहा कि इस बार इस हलके से भी भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल नूरपूर के अध्यक्ष लेखराज शर्मा, भाजपा जिला नूरपूर के पंचायती राज प्रकोष्ट के संयोजक जतिंद्र सिंह के इलावा जोगिंद्र सिंह, कृपाल सिंह, अजीत सिंह,डा. कृष्ण कुमार,रूपल शर्मा,अवतार, लक्की चिब सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App