श्रीलंका ने 10 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार

By: Jan 6th, 2017 12:02 am

पुडुकोट्टई— श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) के पास अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में बुधवार रात 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में रह रहे मछुआरों की संख्या 61 हो गई है। राज्य मत्स्य विभाग  के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंकाई नौ सेना के जवानों ने पुडुकोट्टाई जिला के जगदपट्टिनम तटीय गांव मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे आईएबीएल के समीप मछली पकड़ रहे थे। श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया है कि मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच रामेश्वरम के कुछ मछुआरों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जब वे विवादित कचाथीवु द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने 30 नौकाओं पर हमला किया और बंदूक की नोंक पर उनकी नौकाएं छीन ली और उनके साथ मारपीट की। उधर, श्रीलंका  सरकार  मंगलवार को इस बात पर सहमत हुई थी कि वह 51 मछुआरों को छोड़ देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App