सपा-बसपा में एक ही दिन जश्न

By: Jan 16th, 2017 12:02 am

लखनऊ — उत्तर-प्रदेश में राजनीतिक लड़ाई में दो पार्टियों के बीच खासा घमासान रहता है। वे हैं सपा और बसपा। वहीं इन दोनों पार्टियों की बड़ी महिला नेताओं के जन्मदिन का जश्न एक ही दिन होता है। सपा पार्टी की बहू और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव और बसपा सुप्रिमो मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को एक-साथ होता है। मायावती का जन्म जहां साल 1956 में हुआ, वहीं डिंपल का जन्म 1978 में हुआ था। दोनों की उम्र में तकरीबन 22 साल का फासला है। मायावती जहां चार बार सूबे की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, वहीं डिंपल यादव दो बार सांसद रह चुकी हैं। साल 2017 के चुनाव में दोनों की भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App