साइबर थाना शुरू, पुलिस एक्ट पर चल रहा काम
1500 कांस्टेबल पदों के लिए हुई भर्ती, 300 महिलाओं के
शिमला— पुलिस विभाग के लिए साल 2016 अहम रहा, क्योंकि इस साल कई ऐसे कदम उठाए गए जिनका लाभ आम जनता को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा। पुलिस विभाग ने राज्य में साइबर थाना की शुरुआत की। यह थाना बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अहम होगा, वहीं इस साल पुलिस कांस्टेबल के 1500 पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया करवाई गई। हिमाचल के पुलिस विभाग ने इस साल अपना पुलिस एक्ट लागू करने के लिए ठोस पहल की। साल 2016 में हिमाचल का पहला साइबर अपराध थाना शिमला के पुलिस मुख्यालय में खोला गया। इसमें एक डीएसपी की तैनाती की गई है, जबकि बाकी स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है। यही नहीं, इस साल पुलिस मुख्यालय में आधुनिक साइबर लैब की शुरुआत भी की गई। इससे अब पुलिस आधुनिक उपकरणों से साइबर अपराधों की जांच कर सकेगी। पुलिस विभाग द्वारा इस साल पुलिस कांस्टेबलों के 1500 पदों के लिए भर्तियां करवाई गईं ,इनमें से 300 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। पुलिस विभाग की एक बड़ी उपलब्धि यह रही है कि इसी साल पुलिस एक्ट-2007 को लागू करने की पहल की गई। पुलिस विभाग ने एक कमेटी बना दी है जो कि एक्ट के नियम बनाएगी और इनके बनने के बाद एक्ट लागू कर दिया जाएगा। जैसा की आप जानते हैं कि राज्य में पुलिस एक्ट 2007 में बनाया गया था, लेकिन नियम नहीं बनाए गए। इसके चलते अभी भी हिमाचल की पुलिस पंजाब पुलिस के नियम पर ही चल रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
