हिंद मजदूर सभा का दामन थामा

By: Jan 19th, 2017 12:05 am

बीबीएन —  भारतीय मजदूर संघ के पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे जोगिंद्र डोगरा ने भारतीय मजदूर संघ छोड़ हिंद मजदूर सभा का दामन थाम लिया, जिनका हिंंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल व जिला महासचिव राजू भारद्वाज ने स्वागत किया। जानकारी देते हुए हिंद मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कप्पा ने बताया कि बुधवार को जोगिंद्र डोगरा ने भामस को छोड़कर हिंद मजदूर सभा का दामन थाम लिया, वहीं हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल ने कहा कि हिंद मजदूर सभा द्वारा कामगारों के हितों में किए जाने वाले कार्यों का ही परिणाम है कि अन्य मजदूर सभाओं के निष्ठावान कार्यकर्ता हिंद मजदूर सभा में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जोगिंद्र डोगरा हिंद मजदूर सभा में बीबीएन मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है व साथ ही जिला सोलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष जोगिंद्र डोगरा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ में उन्हें स्वतंत्र रूप से मजदूरों के हितों में कार्य करने का मौका नहीं मिल रहा था व जिसके चलते उन्होंने हिंद मजदूर सभा का दामन थाम है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सैकड़ों अन्य कामगार भी उनके साथ हिंद मजदूर सभा का दामन थामेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष अवतार सिंह, नरेश कुमार, सोहन लाल डोगरा, ममता देवी,  निर्मला, शीला, विजय कुमार, रानी, अश्वनी कुमार, निर्मल सिंंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे। भामस के जिलाध्यक्ष गोपाल चौधरी ने कहा कि जोगिंद्र डोगरा पिछले काफी समय से संगठन में कोई कार्य नहीं कर रहे थे व उनका भामस से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि वो ऐसे संगठन में शामिल होने की बात कर रहे है, जिनका प्रदेश में पंजीकरण ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भामस एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है व देश का सबसे बड़ा संगठन है। जो व्यक्ति ऐसे संगठन में कार्य नहीं कर सकता, वो अन्य संगठनों में कामगारों की क्या सेवा करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App