होटल की टंकी में मिली लाश

By: Jan 1st, 2017 12:01 am

सोलन — सोलन शहर के कोटलानाला स्थित होटल की पानी की टंकी से संदिग्ध हालत में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक  होटल में ठहरा हुआ था। गुरुवार  को उक्त व्यक्ति अचानक से गायब हो गया। शनिवार की सुबह मृतक का पता तब चला जब उसका बेटा वहां पर पहुंचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के हाब्बन क्षेत्र का रहने वाला प्रेम बहादुर गुरुवार को किसी  काम से सेलन आया था। इस दौरान रात्रि वह कोटलानाला स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम बहादुर ने गुरुवार शाम को होटल में किराए पर कमरा लिया था। डीएसपी अमित ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App