50 स्वयं सेवकों ने जाना योग

By: Jan 5th, 2017 12:02 am

हाफिजपुर के महर्षि विद्या मंदिर में  शिविर के दौरान ली दीक्षा

यमुनानगर— गांव हाफिजपुर के महर्षि विद्या मंदिर के प्रंागण में 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक चल रहा राष्ट्रीय स्व शिक्षा वर्ग सफलता पूवर्क संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला संघ चालक मानसिंह आर्य ने की व मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र सिंह मौजूद थे। एक सप्ताह के इस शिविर में कुल 50 स्वयं सेवकों, जिसमे कालेज व स्कूल विद्यार्थी, कर्मचारी व सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी शामिल थे, ने भाग लेकर, योग, दंड, बौद्धिक,  सेवा कार्य व अन्य समाज व राष्ट्र उपयोगी कार्यों की दीक्षा ली। मौके पर उपस्थित स्वंय सेवकों व नागरिकों को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि सामने जो स्वयं सेवक उपस्थित है वह संघ का एक लघु रूप है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब अपना  देश विश्व गुरु कहा जाता था मगर काल चक्र के हाथों अपना देश पराधीन हो गया। पराधीनता की यह बेडि़या वर्षों-वर्षों तक हमें जकड़े रही। हम अपने स्वार्थों, अनेक प्रकार के भेदभावों, स्वाभिमान शून्यता आदि के कारण हम गुलाम बने रहे और आपस में लड़ते रहे। परिणाम स्वरूप हमारे धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर कुठाराघात हुआ और हम काफी पिछड़ गए। स्वाधीनता आंदोलन के  दौरान डा. हेडगेवार ने इस बात को बहुत ही गंभीरता से अनुभव किया इसी उदेश्य को लेकर उन्होंने 91 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना की। सिंह ने बताया कि गुरुवार को  संघ व इसके अनुशांगिक संगठन सेवा, श्रमिक क्षेत्र व सामाजिक जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति का भाव लेकर सामाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य कर रहे हंै। उन्होंने सात दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्वयं सेवकों का आह्वान किया कि वह सात दिन की गहन राष्ट्र साधना की प्ररेणा लेकर जा रहे हैं। दीक्षित स्वयं सेवक राष्ट्र जागरण, सामाज सेवा और संगठन के कार्यों में तन, मन,धन से समर्पित होंगे ऐसी उनकी अपेक्षा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल कुमार  ने कहा कि वह इन सात दिनों में स्वयं देखते रहे हैं कि स्वयं सेवक कितनी मेहनत, साधना और प्रतिबद्धता से शिक्षा-दीक्षा  ले रहे हं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए विद्यालय उपलब्ध करवाना सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह कवंर पाल सिंह, वर्ग कार्यवाह विनोद कांबोज, जिला प्रचारक नरेश कुमार, प्रचार प्रमुख हरिंद्र मोहन सहित संघ के अनेक विभागों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नागरिक, बच्चे व मातृशक्ति भी उपस्थित थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App