आज नंदी पर सवार होकर आएंगे भोलेनाथ

By: Feb 22nd, 2017 12:05 am

नालागढ़ —  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां शिवालय सज गए है, वहीं शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को नालागढ़ शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बुशैहरी नाटी होगी, जिसमें परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ शहर में झांकियां निकाली जाएगी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और नाटी सहित नौ देवियों के स्वरूप भी शोभायात्रा में शामिल होंगे और नंदी पर सवार होकर भोलेनाथ भव्य बारात निकलेगी, जिसमें नासिक बैंड, भव्य रथ, अघोरी रूप, महारास, ढोल सहित अन्य झांकियां शामिल होगी। जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा का बुधवार को आयोजन होगा, जिसमें भगवान भोलेनाथ की बारात सुंदर व भव्य रूप में शहर से निकलेगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नालागढ़ क्षेत्र के महादेव मंदिर, भल्लेश्वर मंदिर, बाबा बर्फानी शिव मंदिर, चोये वाला मंदिर, तालाब वाला मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, गबला कुआं स्थित शिव मंदिर, अस्पताल में स्थित मंदिर, चुहूवाल सहित नालागढ़ उपमंडल के शिवालय पूरी तरह से सज चुके है, वहीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में कथाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इस भव्य शोभायात्रा में मां तारादेवी सेवक मंडल, युवाओं व लोगों का भरपूर सहयोग शामिल रहेगा। मां तारादेवी सेवक मंडल के सदस्य धीरज शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भगवान भोले नाथ की शोभायात्रा को भव्य स्तर पर निकाला जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमडे़गी। उन्होंने शिव भक्तों से आह्वान किया कि वह इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें।

कुनिहार में बही ज्ञान की गंगा

कुनिहार- कुनिहार (हाटकोट) में श्रीरामचरित मानस कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए लेखराज झांजी ने बताया कि 20 से 27 फरवरी तक आयोजित रामचरित मानस कथा के कथावाचक ठाकुर जगमोहन जी महाराज अपनी ज्ञान भक्तिमयी मधुर वाणी से श्रोताओं को कृतार्थ कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App