कश्मीर सिंह ठाकुर को सरकाघाट की कमान

By: Feb 1st, 2017 12:05 am

सुंदरनगर – प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के दिशा-निर्देशों पर सरकाघाट ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित कर दी। जानकारी देते हुए जिला प्रभारी प्रेम लाल गुड्डु एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी केएस जंवाल ने बताया कि कश्मीर सिंह ठाकुर को मुख्य संगठक एवं निर्मला देवी महिला संगठक बनाई गई। कश्मीर सिंह ठाकुर को संगठन ने उनकी पार्टी के प्रति सेवाभाव व कर्मठता को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। कश्मीर सिंह ठाकुर इससे पूर्व भी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के कई ओहदों पर अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे चुके हैं। संगठन ने सरकाघाट की इस टीम में प्रवीण कुमार संगठन सचिव, पवन कुमार अतिरिक्त संगठक, विपिन कुमार संगठक, सुनील कुमार, संतोष कुमार, भागीरथ, अशोक कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार, वीरी सिंह को संगठक बनाया गया। हरदेई, भीमदेव, भूप सिंह, राजीव कुमार, संजय कुमार, चौधरी राम, हेमराज, सुमन गुप्ता, श्याम लाल व धर्मी सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App