कैराना से हिंदुओं का पलायन भी भाजपा का चुनावी मुद्दा

By: Feb 1st, 2017 12:02 am

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी(सपा) और कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्त देने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) भले ही विकास को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बता रही हो, लेकिन कैराना से हिंदुओं के पलायन को भी वह इस बार पूरी ताकत के साथ जनता के बीच ले जाने वाली है। संसद परिसर में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव चंद्र मौर्य ने जहां यह दावा किया कि विकास के नारे के साथ चुनावी रण में उतरी उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और कांग्रेस तथा सपा का गठबंधन 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगा। वहीं, गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदुओं पर किया गया अत्याचार भी बड़ा मुद्दा होगा। लेगों को यह बताना जरूरी है कि कैराना में जो कुछ हुआ, वह सत्तारूढ़ पार्टी की शह पर किया गया। असामाजिक तत्त्वों के हौसले सरकारी सरंक्षण से ही बढ़े। श्री मौर्य ने सपा कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की बैसाखी कांग्रेस के काम नहीं आएगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष इस भ्रम में हैं कि युवा उनके और अखिलेश यादव के साथ हैं, जबकि हकीकत कुछ और है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App