गोहर में नौकरानी से रेप का आरोप, केस दर्ज

By: Feb 17th, 2017 12:20 am

newsचैलचौक— पुलिस थाना गोहर की पुलिस चौकी जंजैहली में एक नौकरानी  के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना प्रभारी चांद किशोर ने  बताया कि पीडि़त महिला थुनाग तहसील के अंतर्गत एक घर में नौकरानी का काम करती है। महिला ने शिकायत दर्ज करते हुए बयान दिया है कि उक्त व्यक्ति ने दिवाली पर्व के दिन नशे में धुत्त हो कर उसके जबरदस्ती कर दुराचार किया। महिला ने यह भी बयान दिया कि आरोपी ने सारी हदें पार कर उसके साथ घर में अकेला होने का गलत फायदा उठाते हुए 13 जनवरी को फिर से बलात्कार कर उसे मामले को कहीं भी उजागर  करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। थाना प्रभारी ने  बताया कि पीडि़त महिला ने परिजनों को आप बीती सुनाई जिसके बाद  पुलिस चौकी जंजैहली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि महिला के साथ  दुराचार के आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App