‘दिव्य हिमाचल’ ने नवाजे व्यापार मंडल के प्रधान
सुजानपुर — मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के बैनर तले आयोजित किए गए ‘मिस हिमाचल’ फिनाले में सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शलैंद्र गुप्ता को भी सम्मानित किया गया है। ‘मिस हिमाचल’ का ग्रैंड फिनाले शनिवार को कांगड़ा में आयोजित किया गया। शैलेंद्र गुप्ता सुजानपुर क्षेत्री की समस्याओं को सुलझाने, चौगान को बचाने, व्यापारी वर्ग की समस्याओं को ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र के माध्यम से हल करवाने पर ‘दिव्य हिमाचल’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल कोर कमेटी के सदस्यों में मंजीत जम्बाल, लक्की शर्मा, विनोद मेहरा, विनोद ठाकुर उपस्थित रहे। अध्यक्ष शलैंद्र गुप्ता ने मिले इस सम्मान को पूरे व्यापार मंडल के सहयोग व कड़ी मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया गु्रप जिस तरह सामाजिक कार्यों, हिमाचल बालाओ, कलाकरों और खेलों को बढ़ावा दे रहा है, यह काबिलेतारीफ है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App