नालागढ़ का हो रहा है चहुंमुखी विकास

By: Feb 3rd, 2017 12:05 am

नालागढ़ —  कामगार वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने कहा कि नालागढ़ हल्के में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार के कार्यकाल में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विशेष नजरें इनायत इस क्षेत्र पर है और जहां नालागढ़ विस क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन हुए है, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सरकार नालागढ़ पर सौगातें बरसा रही है। ये बात उन्होंने उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। इस मौके पर  पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान बाबू राम, बीडीसी देवी शरण, पूर्व बीडीसी राजरानी, पूर्व जिला परिषद नंदलाल, पंच बबलू, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, सावित्री देवी, प्रधान कमला देवी, प्रकाश चंद, उपप्रधान तारा चंद, दौलत राम, लक्ष्मीकांत, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि रामशहर में कालेज की क्षेत्रवसियों की चिरलंबित मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा रामशहर में कालेज खुलने से क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कई बार नालागढ़ के दौरे पर आकर करोड़ों रुपए की सौगातें क्षेत्रवासियों पर बरसा गए है और सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जा रहे है। पंचायत प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहा पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में डिग्री कालेज खुलने की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा रामशहर में कालेज खोलने के लिए स्थान भी बताया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App