प्रदेश में बढ़ रहा माफिया राज

By: Feb 23rd, 2017 12:05 am

 कुल्लू  —  ढालपुर मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित माफिया राज हटाओ, हिमाचल बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक एफिडेविट दाखिल किया है और उसमें साफ लिखा गया है कि पंजाब में नशे की सप्लाई हिमाचल से आ रही है, जिस कारण से देवभूमि हिमाचल जैसे शांत राज्य की छवि देशभर में खराब हो रही है, लेकिन वर्तमान सरकार अभी भी सोई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने की बात कर रही थी,  लेकिन अब सरकार अपनी बात से पीछे हट रही है। ऐसे में जब भाजपा की सरकार सता में आएगी तो चार गुणा मुआवजा प्रभावितों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को चाहिए कि वह फैक्टर-दो को लागू करे। इसी के साथ प्रभावित अनुसूचित जनजाति व असुसूचित जाति के लोगों को भी जिन के घर भी फोरलेन में जा रहे है। उन्हें पहले किसी तरह बसाया जाए। उन्होंने कहा कि  वर्तमान मुख्यमंत्री को कुछ याद नहीं रहता है कि वह क्या बोल रहे है। ऐसे में जो मन करता है। उसे ब्यां कर देते है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने ही बयान पर अगले दिन मुकर जाते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में शांति बनाए रखने को लेकर काम नहीं कर रही है बल्कि भाजपा पर झूठे केस बनाने में जुटी है और उसके लिए वह प्रदेश की पुलिस का प्रयोग कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में आते ही सबसे पहले प्रदेश के विश्वविद्यालय ने जा रूसा लागू किया है। उसे तुरंत खत्म करेगी। क्योंकि इससे चात्रों सहित अभिभावक भी काफी अधिक परेशान है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अब जल्द ही मंडल व जिला स्तर पर भी चार्जशीट कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तैयार होगी। जहां पर अभी जो चार्जशीट तैयार की गई और कुछ मंत्री या विधायक इसमें छूट गए है तो उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App