फोरलेन प्रभावितों को भाजपा देगी चार गुना मुआवजा

By: Feb 23rd, 2017 12:07 am

newsऔट-पनारसा —  प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने से न नुकर कर रही है। यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं देती है, तो सत्ता में आने पर भाजपा सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देगी। यह ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मंडी जिला के औट में किया। औट में फोरलेन प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि फोरलेन प्रभावित लंबे समय से चार गुणे मुआवजे, पुर्नस्थापन और पुर्नवास की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं दिया तोए सत्ता में आने पर भाजपा फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देगी और पुर्नस्थापन और पुर्नवास का भी प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष को भी सक्रिय राजनीति में आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर साहब आप कहते हैं कि फोरलेन संघर्ष समिति  गैर राजनीतिक संगठन है पर कहावत है कि जब राजनीति में अच्छे लोग आगे नहीं आएंगे तो बुरे लोग उनका स्थान ले लेंगे। इसलिए राजनीति में अच्छे लोगों को भी आगे आना चाहिए। कुल मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री ने चार गुणे मुआवजे की बात कहकर प्रदेश भर के प्रभावितों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया है।  साथ ही उन्होंने कारगिल युद्ध के हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को भी सक्रिय राजनीति में आने का न्योता भी दे दिया। इस मौके पर औट के फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति के वरिष्ठ सलाहकार भगत राम वर्मा ने उनके सामने औट की समस्या को  प्रमुखता से सामने लाया।  उन्होंने कहा की औट तीन विधान सभा क्षेत्रों का केंद्र बिंदु तहसील मुख्यालय के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र है। यहां के नब्बे प्रतिशत लोग व्यापार पर निर्भर है तथा नागचला से मनाली फोरलेन में सब से ज्यादा औट ही प्रभावित हो रहा है। यहां का नब्बे प्रतिशत भाग फोरलेन की जद में आ रहा है परंतु यहां पर अभी तक एनएचएआई द्वारा पुनर्वास तथा पुनर्स्थापन का कोई भी प्रभावधान नही किया गया है। औट के सभी प्रभावितों ने एक स्वर में औट के पुनर्वास व पुनर्स्थापन के लिए गुहार लगाई है। इस मौके पर व्यापार मंडल औट  के प्रधान विनोद सिंह चावला, दीनानाथ ठाकुर, रोशन लाल शर्मा, अशोक ठाकुर, चुनी लाल ठाकुर, डिंपल, दीनानाथ वर्मा और बलवीर आदि शामिल रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App