बाप पर आठ वर्षीय बेटी के यौन शोषण का आरोप

By: Feb 18th, 2017 5:09 pm

newsधर्मशाला— देवभूमि हिमाचल के कांगड़ा जिला के एक गांव में पिता पर ही अपनी आठ वर्षीय बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पत्नी की गैरहाजिरी में नशे में धुत्त होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त युवती ने मां को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सबंधित पुलिस थाना तथा चाईल्ड लाईन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच को पुलिस ने टीम का गठन कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। साथ ही पीडि़त नाबालिगा के ब्यान भी दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली के तहत एक पिता पर बेटी का यौन शोषण करने के आरोप लगा है। शिकायतकत्र्ता महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह चार दिन पूर्व किसी कार्य के लिए घर से बाहर गई थी। शाम को जब वह घर वापस आई तो उसकी आठ वर्षीय बेटी रो रही थी। बेटी के रोने कारण पूछा तो उसने बताया कि पापा शराब के नशे में घर आए थे और उन्होंने उसके साथ यौन शोषण किया। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना तथा चाईल्ड लाईन को भेजी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला प्रभारी इंदू देवी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शिकायतकत्र्ता महिला और पीडि़त नाबालिगा के ब्यान कलमबद्ध कर लिए हैं। टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी पिता की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। चाइल्डलाइन के जिला कांगड़ा समन्वयक मनमोहन सिंह ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को सूचित कर दिया है। साथ ही चाइल्डलाइन भी इस मामले में जांच कर रही है। उधर, डीएसपी जवाली धर्मचंद ने बताया कि इस सबंध में शिकायत पहुंची थी। महिला की शिकायत पर जांच टीम कार्रवाई कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App