भाजपा ने नवाजे जनसंघ के कार्यकर्ता

By: Feb 12th, 2017 12:07 am

newsशिमला – भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष संजय सूद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा प्रो. चमन लाल गुप्ता, शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, रूपा शर्मा विशेष रूप में  रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना 1952 में हुई थी, जिसके संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे, उनके महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय उस समय रहे थे। श्री भारद्वाज ने भारतीय जनसंघ के समय पर प्रकाश डाला व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत है।  उनका संघर्ष व बलिदान पार्टी के लिए सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा उस समय के कार्यकर्ता सांधनों के बिना जनसंघ के लिए काम करते थे। जैसे शिमला में ज्ञानी केसर सिंह संगठन को खड़ा करने के लिए पूरे जिला में पैदल प्रचार करते थे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के 1967 में सात विधायक चुनकर आए थे और शिमला से दौलत राम चौहान जनसंघ से दो बार विधायक चुने गए। ऐसे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से शिमला व हिमाचल प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी का आधार बना है। जनसंघ समय के कार्यकर्ताओं में तीर्थ राम शर्मा, फूलमा देवी,  छज्जू राम, धारी लाल, मदन शर्मा, बूली चंद,  जय सिंह, मोहन सिंह ठाकुर, योगेश्वर शर्मा, दुर्गा सिंह,  कर्ता राम, चेत राम, भगत राम चौहान, सरदार मनोहर सिंह, नारायण अतरी खूब चंद, केएन लाल, कुलदीप शौरी, ओम प्रकार बंसल, किशन शर्मा, राम शर्मा, बाबू राम, राम प्रकाश, मान चंद, शिव कुमार शर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, हुक्मी राम, अनोखी राम शर्मा, नेक राज शर्मा, माल चंद ठाकुर, चेत राम, ब्रहमानंद, राम नारायण, बीरवल दास को सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App