वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने का लिया संकल्प

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

रोहड़ू – युवा कांग्रेस रोहड़ू द्वारा संवाद यात्रा के पहले चरण में युवा संवाद कार्यक्रम का अयोजन सुंदासू के विश्राम गृह में किया। इस विशेष बैठक में युवा कांग्रेस के छोहारा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे विधायक मोहन लाल ब्राक्टा तथा मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छुवारू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में अगले वर्ष होने वाले चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक के सामने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। विधायक ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकासात्मक कार्यों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया तथा इन कार्यों को आमजनता तक पहुंचाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छुवारू ने कहा कि रोहड़ू में मोहन लाल ब्राक्टा के प्रयासों से हुए अभूतपूर्व विकासकार्य के बलबूते वे फिर से रिकार्ड़तोड़ मतों से यहां से विधायक चुने जाएंगे।  बैठक की संबोधित करते हुए युकां अध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App