सीएम के साले के बेटे की हत्या!

By: Feb 11th, 2017 12:40 am

चंडीगढ़ में सेक्टर-9 में बीएमडब्ल्यू ने रौंदा था अकांश सेन

newsशिमला  – पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले के बेटे अकांश सेन की मौत हो गई है। अकांश गुरुवार सुबह से पीजीआई में उपचाराधीन था जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। अकांश सेन को चंडीगढ़ में सेक्टर-नौ में एक बीएमडब्ल्यू कार ने रौंदा था। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार का टायर अकांश सेन के सिर पर चढ़ गया था और इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अकांश को गंभीर हालात में पीजीआई में ले जाया गया था, जहां वह आईसीयू में उपचाराधीन था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें बताया गया है कि पुरानी दुश्मनी के चलते अकांश सेन पर जानबूझ कर कार चढ़ाई गई है। अकांश सेन सेक्टर-नौ में रहता था और वहां कैफे चलाता था। बताया जा रहा है कि रात को एक दोस्त के घर पर पार्टी थी, जहां उसके दो दोस्तों के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान अकांश ने बीच बचाव किया था। इसके बाद सुबह के वक्त वह अपने घर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका एक दोस्त भी साथ था। दोस्त तत्काल अकांश पीजीआई ले गया। मामले की सेक्टर-तीन के थाना में भी शिकायत भी दी। आरोप है कि अकांश सेन पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गुरुवार रात को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य भी पीजीआई पहुंचे थे। उधर, अकांश सेन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चंडीगढ़ रवाना

अकांश के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उत्तराखंड से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री दस व 11 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार पर थे, लेकिन अकांश के निधन के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम र्द करना पड़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App