हरगिज नहीं सहेंगे अभद्र व्यवहार

By: Feb 16th, 2017 12:01 am

पालमपुर  – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी संघ अब अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसेगा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि अब विद्युत बोर्ड में अभद्र भाषा को सहन नहीं किया जाएगा। अगर कोई अधिकारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है तो तकनीकी कर्मचारी संघ उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्त्वपूर्ण बैठक 17 फरवरी को संतोषगढ़ जिला ऊना में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी भाग लेगे। इस बैठक में छह मार्च कोे बिजली बोर्ड मुख्यालय का घेराव संबंधित रणनीति तैयार की जाएगी, क्योंकि बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग द्वारा तकनीकी कर्मचारी संघ की अरसे से लंबित पड़ी मांगों पर बैठक बुलाई गई थी, लेकिन इस वार्ता को बाद में टाल दिया गया, जिस कारण तकनीकी संघ के कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App