एक नजर

By: Mar 24th, 2017 12:01 am

तुर्की में हमला, एक जवान की मौत

अंकारा — तुर्की के दक्षिणी प्रांत हक्कारी में कुर्द आतंकवादियों के हमले में सेना के एक जवान की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए हैं। तुर्की सेना ने गुरुवार को बताया कि हमले में सेना के चार जवान घायल हो गए, जिनमें सभी की हालत स्थिर है।

16 भारतीय मछुआरे पकड़े, दो नावें जब्त

रामेश्वरम — श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में मछली पकड़ने गए 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है तथा उनके दो नावों को जब्त कर लिया है। मछुआरा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु के रामेश्वरम तथा नागपट्टिनम के मछुआरों को बुधवार रात मछली पकड़ने के दौरान अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि अनालाथिवू के पास जाफना के तट पर आठ मछुआरों को गिरफ्तार करके एक नाव को जब्त किया गया, जबकि तालाइमन्नार तट पर आठ अन्य मछुआरों को गिरफ्तार करके उनके एक नाव को जब्त किया है।

यूक्रेन में हथियारों के गोदाम में धमाका

कीव — यूक्रेन के पूर्वी इलाके में सेना के एक बेस में हथियारों के गोदाम में गुरुवार तड़के विस्फोट हो गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सेना के बेस स्थित गोदाम में करीब 138000 टन गोला बारूद का भंडार था। सेना का यह बेस रूसी स्थित अलगाववादियों के खिलाफ बालाकलेया शहर से करीब एक सौ किमी दूर स्थित है।

नई तारीख का फैसला जल्द

वाशिंगटन — नाटो के महासचिव जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग और अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन गुरुवार को नाटो के सभी सदस्यों के मंत्रिमंडल स्तर के बातचीत के लिए किसी ऐसी तिथि पर पहुंचने पर सहमत हुए हैं जिस दौरान संगठन के सभी सदस्य बैठक में भाग ले सकें। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि श्री टिलरसन ने बैठक के लिए नाटो के समक्ष नए तिथि का प्रस्ताव रखा है, ताकि सभी सदस्य इस बैठक में हिस्सा ले सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App