करसोग में नव वर्ष पर भव्य बाइक रैली

By: Mar 28th, 2017 12:05 am

करसोग – हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करसोग की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर पुराना बाजार से किया गया। रैली में 40 बाइकर्ज ने भगवा ध्वज लेकर हिस्सा लिया तथा रैली को जिला संपर्क प्रमुख एवं प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर करसोग लेखराज ठाकुर ने भाग लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने बताया कि अंग्रेजी नव वर्ष हमें अंग्रेजों के जुल्म दास्तां की कड़वी यादें दिलाता है। हम सभी को अपने भारतीय नववर्ष, जो कि हिंदू गणना के अनुसार 28 मार्च 2017 को नवरात्र के साथ आरंभ हो रहा है, उसे मनाना चाहिए। इस दिन प्रकृति में भी नूतन व स्वाभाविक परिवर्तन देखने को मिलते हैं, जबकि अंग्रेजी नववर्ष का प्रकृति से भी कोई तालमेल नहीं दिखता, उदाहरण के लिए अंग्रेजो का नव वर्ष रात 12 बजे शुरू होता है हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सूर्य उदय के साथ आरंभ होता है, प्रकृति इस समय अपने नये रूप में सजी-संवरी होती है सभी लोग इस समय को वसंत नवरात्रों के रूप में पूजा-अर्चना करके हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत ही नहीं अपितु दुनिया के दूसरे देश भी इस बात को मानने लगे हैं, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ संपूर्ण समाज को आह्वान किया कि विश्वविजयी वैज्ञानिक आधार रखने वाली हमारी इस शाश्वत भारतीय संस्कृति के प्रचार व प्रसार हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्त्रम के संयोजक हेम प्रकाश तथा सहसंयोजक देवी सिंह ठाकुर ने बताया कि  नव वर्ष  की शुभकामनाएं देने हेतु निकाली गई रैली में इस क्षेत्र के 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App